Breaking News

पंचायत चुनाव तक प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, पंचायती राज विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव…

J D NEWS VISION….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : पंचायत चुनाव तक प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, पंचायती राज विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है

यूपी में पंचायत चुनाव समय पर न होने से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो जाएगा।

ऐसे में प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

पंचायती राज विभाग की ओर से शासन को प्रशासक समिति के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ही बागडोर सौंपने का प्रस्ताव भेजा गया है।

ग्राम प्रधान के साथ ही ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल भी प्रशासक समिति के माध्यम से बढ़ाया जाएगा।

प्रधानों और अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाकर भाजपा सरकार उनकी हमदर्दी हासिल करने कोशिश की है।

माना जा रहा है कि अब पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे।

ऐसे में कार्यकाल बढ़ाए गए प्रधान और अध्यक्ष विधानसभा चुनाव में भाजपा के काम आ सकते हैं।
हालांकि प्रधानी की तैयारी में लगे लोगों को इस फैसले से झटका भी लगेगा यह लोग नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *