नौसड़ में यातायात व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

*सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात संचालन को लेकर अधिकारियों को दिए प्रभावी व्यवस्था के निर्देश…

गोरखपुर : : जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने शुक्रवार को थाना गीडा क्षेत्रांतर्गत नौसड़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर यातायात की स्थिति, वाहनों के आवागमन तथा यातायात संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नौसड़ क्षेत्र में यातायात का संचालन इस प्रकार सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में यातायात के दबाव और आवागमन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहनों का ठहराव न होने दिया जाए और यातायात को बाधित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही वाहन चालकों एवं आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ कोस्तुभ ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सक्रिय रहकर निगरानी करें। भीड़ अथवा यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी प्रबंधन करते हुए वाहनों का आवागमन सुचारु कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके की परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

नौसड़ क्षेत्र गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *