Jdnews Vision….
देवरिया: : आज नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा आयोजित पं सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी जयन्ती एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी पूर्व निदेशक द्वारिकाधीश संस्कृत एकेडमी एवं इण्डोलोजिकल रिसर्च इन्स्टीट्यूट द्वारका, गुजरात ने कहा कि त्रिपाठी जी में गुणों का समुच्चय था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में, समाज निर्माण तथा भाषा निर्माण के क्षेत्र में विशेष कार्य किए। उनकी पीढिया धन्य है।

आगे द्विवेदी जी ने कहा इन्द्र कुमार दीक्षित ने संस्था का इतिहास लिखकर अति महत्वपूर्ण योगदान दिया है ऐसा करके दीक्षित जी ने अपनी परंपरा को जीवंत कर दिया है। आगे मुख्य वक्ता प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व कुलपति इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातिय विश्वविद्यालय अमरकंटक ने कहा सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी एक ऐसे व्यक्ति थे जो सहज भी थे और सुलभ भी थे. यह उनका विशिष्ट गुण था क्योंकि जन नायक सहज उपलब्ध नहीं होते। त्रिपाठी जी ने समाज निर्माण के तीन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहला उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, दूसरा संस्था निर्माण के क्षेत्र में और स्वभाषा के क्षेत्र में। उन्होंने किसी संस्था को अपने नियंत्रण में न रखकर समाज को समर्पित कर दिया यह उनके ह्रदय की विशालता है। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है। हमें उनके वंशज होने का गर्व है। लोकार्पित पुस्तक नागरी प्रचारिणी सभा इतिहास एवं परिचय के बारे में प्रो श्रीप्रकाश मणि ने कहा यह पुस्तक सभा के इतिहास को पूर्ण रुप से व्यक्त करती है। इससे हम अपने पूर्वजों द्वारा सभा के लिए किए गये योगदान को जान सकते हैं।
विशिष्ट वक्ता प्रो चितरंजन मिश्र ने पं सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी के बारे में कहा कि सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी को याद करना स्वाधीनता को याद करना है, आदर्श मूल्यों को याद करना है। उस दौर के लोग कुर्सी की चिन्ता नही करते थे। उनके लिए जीवन मूल्य ही मुख्य था। उन्होंने नागरी प्रचारिणी सभा की उन्नयन में अमूल्य योगदान दिया। वास्तव में स्वाधीनता आन्दोलन और भाषा आन्दोलन में अन्योनाश्रित सम्बन्ध था। दोनों ने एक दूसरे को बल दिया। सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी भी राजनीतिक और साहित्य दोनों क्षेत्रों में ऐसे ही समाज की स्थापना कर रहे थे। उनको याद करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। यदि हम उनकी एक भी बात गांठ बांध लें तो देश का कायाकल्प हो जाएगा।
सभा के डॉ राजेश नाथ त्रिपाठी ने कहा सच्चिदानन्द जी एक महान व्यक्ति थे। हमें उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए । सभा को राजेश नाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया और सभा को हर प्रकार का सहयोग करने का वचन दिया। इसके पूर्व दयाशंकर कुशवाहा ने वाणी वन्दना और रन्धा यादव एवं रेनू गुप्ता ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। सभा के मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी ने आगत अतिथियों का सबसे परिचय कराते हुए पं सच्चिदानन्द नाथ त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सबको अवगत कराया। इस अवसर पर सभा के पूर्व मंत्री इन्द्र कुमार दीक्षित लिखित नागरी प्रचारिणी सभा परिचय एवं इतिहास पुस्तक का लोकार्पण उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। सभा के कोषाध्यक्ष सरोज कुमार पाण्डेय ने उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का ओज पूर्ण संचालन डॉ अभय कुमार द्विवेदी ने किया। तत्पश्चात राष्ट्र गान हुआ। इसके बाद सभा के आजीवन सदस्य, पेंशनर्स एसोसिएशन के मंत्री रामनिवास पाण्डेय के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया।

उक्त अवसर पर डॉ मधुसूदन मिश्र, डॉ मोहन पाण्डेय भ्रमर, नन्दलाल मणि, शशिविन्दु नारायण मिश्र, डॉ मनोज कुमार उप प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय,कमल नयन चतुर्वेदी, प्रार्थना राय, कीर्ति त्रिपाठी, पार्वती देवी गौरा, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, ऋषिकेश मिश्र, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, अरुण कुमार राव, भृगुदेव मिश्र, जगदीश उपाध्याय, रजनीश मोहन गोरे, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, डॉ दिवाकर प्रसाद तिवारी, हेमचन्द्र नाथ त्रिपाठी, आत्म प्रकाश मिश्र, सुबास राय पूर्व सभासद, सौदागर सिंह, कौशल किशोर मणि, चतुरानन ओझा, नित्यानंद तिवारी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, विजय भारत सिंह, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, संजय राव, गोरखनाथ गुप्त, अभिषेक मिश्र, विशाल मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, अनुज कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय अधिवक्ता, वरुण पाण्डेय, विभूति नारायण ओझा, आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
Jd News Vision