Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.) : अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार **
– कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6800 रुपए जप्त
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 20.08.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम।लोकबंद में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी मोहित बघेल पिता भगवानी बघेल उम्र 43 वर्ष साकिन ग्राम लोकबंद थाना कोटा के कब्जे से एक नग सफेद रंग के 15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बा में पूरा भरा हुआ 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एक नग सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब , एक पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टिक भरा हुआ 02 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक सफेद रंग की पांच लीटर क्षमता वाली स्टील के गुड़ी में भरा हुआ 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 34 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 6800 रुपए
को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1040 विनोद यादव, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1092 सुनील पटेल , आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।
Jd News Vision