Breaking News

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक महंथ सिंह का हुआ भव्य स्वागत….

Jdnews Vision…

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम: : भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह का पाण्डेयपार स्थित सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

स्वागत से अभिभूत  महंथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं सम्मान उनके लिए बड़ी पूंजी है। पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उपस्थित लोगों ने  महंथ सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत करने वाले में शक्ति केंद्र प्रभारी मोती प्रसाद,बूथ अध्यक्ष श्रवण यादव,श्रीकृष्ण यादव,शिक्षक अखिलेश रध्वज सिंह,बूथ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर शर्मा,शमशेर पाल,दिवाकर सिंह,शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह,संजय गुप्ता,राजेश चौधरी,अमरेश सिंह, खुशहाल पाल,सचिन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

मौसम का बदलेगा मिजाज! यूपी समेत 15 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

Jdnews Vision…. नवंबर का महीना चल रहा है और इस दौरान मौसम बार-बार करवट लेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *