ग्राम पंचायत चुरहिया में देवस्थान तक जाने वाला रास्ता अधूरा होने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी….

जेडी न्यूज विजन….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : गोसाई गंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चुरहिया में देवस्थान तक जाने वाला रास्ता आज भी अधूरा पड़ा है ! जिससे आमजन मानस एवम श्रद्धालुओं को काफी परेशानी एवम दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा है जिससे ग्रामीणो मे काफी आक्रोश है ग्रामीणो के अनुसार यह रास्ता काफी समय से अधूरा पड़ा है बरसात के दिनों में काफी जल भराव कीचड़ के कारण स्थिति बहुत खराब हो जाती है मन्दिर जाने वाले श्रद्धालु महिलाए बच्चे और बुजुर्ग खास तौर से परेशान हो जाते है गांव के लोगो ने कई बार सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत भी की है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करवाना चाहिए ग्रामीण ने प्रशासन से मांग की है कि आस्था से जुड़े इस मार्ग को देवस्थान तक पक्की सड़क से जोड़ा जाये जिससे श्रद्धालुओं को देवस्थान तक जाने में परेशानी न हो

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *