जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): : लूट के आरोपीगणों के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार*
आरोपीगढ़ के कब्जे से लूट की रकम , लूटी हुई। मोटरसाइकिल सहित अपराध में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया गया
विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.05.2026 को प्रार्थी गौतम पालेकर पिता पूरनलाल पालेकर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सेदरी रामतला रोड थाना कोनी जिला बिलासपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक 28.5.26 को रात्रि 11:00 सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीके 3754 से कुलपति निवास बिरकोना रोड होते हुए अपने घर जा रहा था कि बिरकोना रोड बजरंगबली मंदिर के पहले पहुंचा था कि चार अज्ञात व्यक्ति ई रिक्शा को रोड किनारे बीचो-बीच खड़ा किए थे और रुकवा कर प्रार्थी के जेब से पर्स मे रखे ₹1000 तथा प्रार्थी का मोटरसाइकिल को लूटकर मौके से फरार हो गए. मामला के प्रकरण के गंभीरता को देखते हुए उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, के द्वारा तत्काल अपराधियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के दिश दिशा निर्देश में थाना कोनी पुलिस एवं ACCU की। संयुक्त टीम द्वारा से घटनास्थल के आसपास लगे करीबन 350 सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही सरजू भास्कर, कृष लहरे, राजकुमार सूर्यवंशी, शाकिर अली सभी निवासी लिंगयाडीह सरकंडा को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्रार्थी से नगद ₹1000 एवं उसके मोटरसाइकिल को लूटना स्वीकार किया. लूट गए रकम में से कुछ रुपए अपने शौक में खर्च करना बताएं. आरोपी गणों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर मेमोरेंडम कथन अनुसार आरोपी सरजू भास्कर के कब्जे से लूट में प्रयुक्त ई रिक्शा क्रमांक सीजी 10 बज 6885, एवं। नगद ₹50, एवं आरोपी क्रिस लहरे के कब्जे से प्रार्थी से लूटा हुआ एक मोटरसाइकिल एवं नगदी डेढ़ सौ रुपए जप्त कर आरोपी 1. सरजू भास्कर पिता संतराम उम्र 20 साल, 2. कृष लहरे पिता उदय प्रकाश उम्र 20 साल,3. राजकुमार सूर्यवंशी पिता राम स्नेही उम्र 20 साल, एवं शाकिर अली पिता मोहम्मद कयामुद्दीन उम्र 21 साल के विरुद्ध पर्याप्त साक्षी सबूत पाए जाने पर दिनांक 2/6/25 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Jd News Vision