Breaking News

कपिलश साहित्यकार समिति खुर्जा शाखा की काव्य गोष्ठी संपन्न…

जेडी न्यूज विजन…..
खुर्जा, (बुलंदशहर ): : 12 अप्रैल  : : कपिलश फाउंडेशन के बैनर तले कपिलश साहित्यकार समिति, खुर्जा शाखा द्वारा नगर के नारायण समाचार पत्रालय में एक गरिमामयी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के स्थानीय सदस्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का कार्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’ द्वारा संपन्न कराया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना के मधुर स्वर से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का संचालन खुर्जा शाखा की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संचालिका ‘रूद्राणी’ पूनम शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’ ने ‘प्राचीर सशक्त हुआ मेरा’ शीर्षक रचना प्रस्तुत की, वहीं जय किशन ‘जय’ ने अपनी चर्चित रचना ‘मधुशाला’ का सजीव पाठ किया। ‘रूद्राणी’ पूनम शर्मा ने अपनी भावपूर्ण ग़ज़ल ‘मुझपे क्या गुजरी है मैं तुमको बताऊं कैसे’ सुनाकर सराहना प्राप्त की। गवेंद्रपाल सिंह ‘सफर’ ने ‘यूँ मेरे इश्क़ का वो सिला दे गया’ ग़ज़ल प्रस्तुत की, जबकि बुद्धपाल सिंह ‘सजग’ ने ‘दीवाना बन दीवार न बन’ के माध्यम से श्रोताओं को प्रभावित किया। मुकेश चौधरी ने भी अपने प्रभावशाली शेरों से समां बांध दिया।
सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं और उपस्थित श्रोताओं ने उन्हें भरपूर सराहा। कार्यक्रम में साहित्यिक वातावरण अत्यंत ऊर्जावान एवं प्रेरणादायक बना रहा।
इस अवसर पर बुद्धपाल सिंह ‘सजग’, गवेंद्रपाल सिंह ‘सफर’, डॉ. साधना अग्रवाल ‘साधिका’, जय किशन ‘जय’, ‘रूद्राणी’ पूनम शर्मा एवं मुकेश चौधरी सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *