Breaking News

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision….

जिला सम्वाददाता

आर पी उपाध्याय

मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया। विगत कई दिनों से इन बच्चों के द्वारा तैयारी की जा रही थी। आज धनतेरस के मौके पर इन बच्चों द्वारा दीपावली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के हाथों से बनाई गई मूर्तियों सजावट देखने लायक था, प्रधानाचार्य ने खुश होकर इन बच्चों को पुरस्कृत किया और टीचरों ने धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चों ने दीपावाली से संबंधित चार्ट पेपर बनाया जिसमें राम मंदिर दिखाया गया, हाथों से निर्मित दिए बनाए और रंगोली के साथ दियो को सजाकर दीपावली मनाया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चों में ईशा, खुशी, ललित, अंशिका, ममता, मानसी, वर्षा, किशन, सुमित, खुशी, ईशानी, आकृति, मनीष, राज, अभिषेक, हिमांशु, आलोक, यश कुमार, सिद्धार्थ, संजू, मुस्कान, जानवी, सुशांत, दीपांशी, शालिनी, शिव, प्रिया, करन, विक्रम तथा इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते शिक्षक गण प्रधानाचार्य पारसनाथ जायसवाल, सूर्यभान राम ,पुनीत कुमार ,सतीश चौधरी, रविन्द्र यादव, रतेंद्र शुक्ला, लालता प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र तिवारी , अखिलेश चौबे ,सावित्री देवी , पूजा मनमोहनी, मीनाक्षी सिंह आदि शामिल रहे।

About admin

Check Also

दीपावली पर कुछ  पंक्तियों …..

Jdnews Vision…. दीपावली पर कुछ  पंक्तियों _______________________   ज्योतिर्मय  दीपोत्सव का आया फिर पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *