Breaking News

घर घुसकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर (छ.ग.): : घर घुसकर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले चोर पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*
*आरोपी द्वारा चोरी के सोने के कंगन मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लिया गया था लोन…
*मणप्पुरम फाइनेंस मैनेजर द्वारा चोरी का सोना होना जानते हुए भी गला काट कर ठिकाने लगाने का प्रयास…

विवरण :-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 34 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर थाना सिविल लाईन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 02.06.2025 को उनकी माता श्रीमती चैन मिश्रा के 04 नग सोने के कंगन वजनी लगभग 40 ग्राम एवं नगदी रकम 1,00,000/- रुपये अज्ञात चोर द्वारा घर के आलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आस-पास पूछताछ एवं संदेह के आधार पर आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर आजम बेग द्वारा उक्त कंगन चोरी के होने की जानकारी होने के बावजूद उन्हें गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए गला हुआ सोना बरामद किया गया।

आरोपियों को दिनांक 14.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

About admin

Check Also

दीवाली यानी : जब पूरा शहर और दिल जगमगा उठते हैं!

Jdnews Vision….. ​दीवाली की आहट अब सिर्फ पन्नों पर नहीं, बल्कि हवा में तैरने लगती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *