Jdnews Vision…
गिरफ्तार आरोपियो मे महिला भी हुई गिरफ्तार **
दीपक मार्के कि रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे दिनांक 02.08.2026 के शाम चिंगराजपारा सूर्या चौक पुराना तालाब सरकंडा के पास हुई हथियारो को लहराते हुए दो गुटो मे हुए संघर्ष पर दिनांक 02.08.2026 के शाम आरोपी सतीश सिंह ठाकर ऊर्फ धन्नु , संध्या सिंह ठाकुर, जग्गू , लिल्ले ऊर्फ उमेश वर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1126/2026 धारा 296,115 (2),351(3),118 (1) 3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के मार्गदर्शन, सीएसपी सरकंडा के निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस पार्टी तैयार कर आरोपी संध्या सिंह ठाकुर , जन्नू मानिकपुरी ,लिल्ले ऊर्फ उमेश वर्मा को दिनांक 04.08.2026 को कब्जे मे लेकर पूछताछ कर लड़ाई झगडे मे प्रयुक्त फरसा, एक बुलेट वाहन को जप्त किया गया। आरोपीगणो के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत के आधार पर आरोपीयान 1. संध्या सिंह ठाकुर 2. उमेश वर्मा उर्फ लिल्ले उर्फ राजा 3. जग्गू दास मानिकपुरी को दिनांक 04.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। मुताबिक आदेश उन्हे जेल दाखिल किया गया।
Jd News Vision