Breaking News

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर-निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण

जेडी न्यूज विजन…

*बारिश के पूर्व फाऊंडेशन का काम पूरा करें- कलेक्टर*

*एजुकेशन सिटी के तहत बन रहा नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लाॅक*

बिलासपुर- दयालबंद के मधुबन क्षेत्र में बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा एजुकेशन सिटी प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है,जिसके प्रथम चरण में एकेडमिक ब्लाॅक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन कार्य का आज कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों और ठेकेदार को बारिश के पूर्व फाउंडेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए है ताकि बारिश में अन्य कार्य प्रभावित ना हो। इसके अलावा सभी कार्यों को समय के सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए है। विदित है कि प्रस्तावित एजुकेशन सिटी के प्रथम चरण में 15 करोड़ की लागत से एकेडमिक ब्लाॅक और 11 करोड़ 42 लाख की लागत से नालंदा परिसर बनाया जा रहा है,एजुकेशन सिटी के अन्य काम दूसरे चरण के तहत किए जाएंगे। पूरे परिसर का मुआयना करते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने प्रवेश मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए है,इसके अलावा निर्माण के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए है।

 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पानी टंकी पहुंचे निगम कमिश्नर

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने बिरकोना स्थित अमृत मिशन योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में जल की गुणवत्ता में कमी ना आएं, इसके अलावा पानी को खुद भी पी कर निगम कमिश्नर ने गुणवत्ता को परखा। इसके अलावा बहतराई और चांटीडीह में जल आवर्धन योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों का भी निगम कमिश्नर ने निरीक्षण किया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *