एक पेड़ माँ के नाम अभियान में सहकारिता विभाग ने किया पौधारोपण

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ आयोजित किया गया। इसी क्रम में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड, गोरखनाथ परिसर में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ के सभापति जितेंद्र बहादुर सिंह ने आम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। साथ ही लोगों से इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के सभापति विजय प्रताप सिंह, संस्था के पूर्व सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, डीआर सहकारिता मंडल गोरखपुर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, एआर कोऑपरेटिव नीरज कुमार तथा सचिव एवं महाप्रबंधक भारत भूषण सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान संस्था की प्रशासन शाखा के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *