भू माफियाओं के हमले से अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष घायल

जेडी न्यूज़ विज़न…

अरुण कुमार राव…
——-
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव पर बीती रात कातिलाना हमला हुआ है। हमले में घायल सुभाष चंद्र राव को चोंटे आई हैं। जिससे उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ले जाया गया है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10:00 बजे कुछ भू माफिया जेसीबी के साथ उनकी जमीन पर जाकर जबरन गुंडई के बल पर कब्जा करने के नियत से उनके द्वारा पूर्व में बनाई गई पिलर को तोड़ने लगे। जानकारी होने पर जब श्री राव मौके पर पहुंचे तो माफियाओं ने उन्हे धक्का देकर चोंटे पहुंचाई और उनके द्वारा निर्मित की गई सभी पिलरों को तोड़कर जमीं दोज कर दिया । मामले की सूचना रात में ही थाना कोतवाली में दी गई है प्रथम सूचना रिपोर्ट भी थाना कोतवाली में दे दिया गया है लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ है।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *