अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में ‘समरांजलि स्मित संग्रह’ का विमोचन….

Jdnews Vision….

राघवेंद्र मिश्रा

मैनेजिंग एडिटर

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में ‘समरांजलि स्मित संग्रह’ का विमोचन…

राष्ट्रसेवा से साहित्य तक की यात्रा का चौथा पड़ाव…

मुंबई : 🙁 महाराष्ट्र ) : अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के गरिमामय मंच पर सोमवार को साहित्यिक कृति ‘समरांजलि स्मित संग्रह’ का विमोचन किया गया। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 14-15 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित सम्मेलन में हुए इस विमोचन को ‘समरांजलि’ साहित्यिक श्रृंखला की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। इस अवसर पर राजभाषा विभाग की सचिव सुश्री अंशुली आर्या समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

‘समरांजलि स्मित संग्रह’ समरांजलि श्रृंखला की चौथी कड़ी है। इसमें राष्ट्रसेवा और वर्दीधारी सेवाओं से जुड़े रचनाकारों के जीवनानुभव, संस्मरण, स्मृतियां और मानवीय संवेदनाएं साहित्यिक रूप में प्रस्तुत की गई हैं। पुस्तक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के आशीर्वचन भी शामिल हैं।

विमोचन के अवसर पर संपादक मंडल के डॉ. राजीव रावत, श्री अभिषेक प्रकाश, श्री संतोष आनंद और श्री करुणानिधि तिवारी मौजूद रहे। वहीं समरांजलि से जुड़े रचनाकार श्री धर्मेंद्र कुशवाहा, श्री बृजनंद विश्वकर्मा, श्री विजय पांडेय और श्री दुर्गेश मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

पुस्तक में शामिल संस्मरणों के संकलन, संपादन और प्रकाशन में श्री अभिषेक प्रकाश एवं श्री आशीष आनंद आर्य ‘इच्छित’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

‘समरांजलि’ राष्ट्रसेवा से जुड़े रचनाकारों को साझा साहित्यिक मंच उपलब्ध कराने की पहल है। इसके माध्यम से सेवा-जीवन के अनुभवों, संघर्षों, स्मृतियों और मानवीय संवेदनाओं को साहित्यिक अभिव्यक्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।

अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन जैसे राष्ट्रीय मंच पर ‘समरांजलि स्मित संग्रह’ का विमोचन श्रृंखला की साहित्यिक यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह राष्ट्रसेवा के अनुभवों को साहित्य से जोड़ने वाली इस रचनात्मक पहल को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About admin

Check Also

लाखों लोगों की उम्मीद का दिया” मोदी जी “…..

देश का लीडर   लाखों लोगों की उम्मीद का दिया, हमारे देश भारत का हमसफ़र। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *