जेडी न्यूज़ विज़न….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )
लखनऊ : : राजधानी में छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन कियाहै—शिक्षा के अधिकार की बुलंद आवाज करते हुए बारिश के बीच लखनऊ के दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे के पास जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, मोहान रोड की करीब 250 छात्राएं शिक्षकों की कमी के विरोध में सड़क पर उतर आईं।
छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में करीब 6 माह से पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जबकि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध न होने से उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
छात्राओं के सड़क पर बैठने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस एवं प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्राएं अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ीं, जिसके बाद अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कराया।
बाद में संबंधित अधिकारी विद्यालय पहुंचे और छात्राओं की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्राएं शांत हुईं।
यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार के लिए छात्राओं की आवाज है।
बारिश में भी छात्राओं का हौसला नहीं टूटा—इन बेटियों के साहस, जागरूकता और जज्बे को दिल से नमन।
सरकार और प्रशासन से मांग है कि विद्यालय में पर्याप्त विषयवार शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था की जाए, बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई का नुकसान पूरा कराया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
बच्चों को शिक्षा के लिए सड़क पर उतरना न पड़े—यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए।
शिक्षा अधिकार है, किसी की मेहरबानी नहीं।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।
Jd News Vision