Breaking News

यूपी में प्रीपेड मीटर व्यवस्था हूई ख़त्म…ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा का बडा ऐलान….

जेडी न्यूज़ विज़न….

लखनऊ:  : उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म कर दी गई है। इसको लेकर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए इस व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया गया है।

इसका अर्थ यह है कि अब तमाम यूजर्स के घरों में लगे स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड पर ही चलेंगे। इसी आधार पर बिल जेनरेट होगा और बिल का पुरानी व्यवस्था के तहत भुगतान करना होगा। प्रदेश भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ा हुआ था। योगी सरकार ने लोगों को हो रही दिक्कतों के कारण बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए इस दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए थे। अब बिजली मंत्री एके शमा्र की ओर इस संबंध में जानकारी दी गई है।

बिजली मंत्री ने क्या कहा?

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था ‘उपभोक्ता देवो भव’। उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी को लेकर मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे। जानकारी दी कि बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट या प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है।

सरकार की ओर से लिए गए निर्णय:

  • सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य या पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।
  • इसका अर्थ यह हुआ कि प्रदेश में प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
  • उपभोक्ता जिस प्रकार पहले मासिक बिल भरते थे, वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एसएमएस या वॉट्सऐप पर भेजा जाएगा।
  • बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में कंज्यूमर कृपया बिल अवश्य भरें।
  • कंज्यूमर से यह भी निवेदन किया गया है कि वे अपना फोन नंबर अपडेट करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
  • विभाग को यह भी फिर से निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।
  • साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाए।
  • पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।
  • इसके बाद भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के तहत पर किया जाएगा।
  • गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली संबंधी कोई तकलीफ न हो, इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज फिर से निर्देश दिए गए हैं।

पुराने मीटर करेंगे काम

ऊर्जा मंत्री ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में पुराने मीटर ही काम करेंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि अब लोगों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने की जरूरत नहीं होगी। जिनके घर में प्रीपेड मीटर लग गए हैं, उन्हें पोस्ट पेड किया जाएगा। साथ ही, बिजली बिल जमा करने के लिए समय मिलेगा। इससे पहले लोगों के घरों की बिजली नहीं कटेगी। कंज्यूमर से सहयोग की अपील ऊर्जा मंत्री ने की है। इस फैसले के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *