Breaking News

पिकनिक के दौरान साथी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

जेडी न्यूज़ विज़न…..

जिला बिलासपुर (छ.ग.): : पिकनिक के दौरान साथी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल….

दिनांक 10.05.2026 को चूचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे अपने साथियों के साथ चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टू पिता गणेश साव निवासी चूचुहियापारा से विवाद हो गया। विवाद के दौरान खाना कम परोसने की बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा तथा मना करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *