Jdnews Vision….
Raghwendra Mishra
Managing Editor….
विशाखापट्टनम : : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाखापट्टनम रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाखापट्टनम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ललित बोहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद समारोह में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया.

समारोह के दौरान उपस्थित रेलकर्मियों और उनके परिजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।
Jd News Vision