Breaking News

नयी श्रम संहिता से श्रमिकों, कामगारों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का भविष्य असुरक्षित – डॉ संजीवा रेड्डी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंटक ….

जेडी न्यूज विजन….

(फेडरेशन प्रतिनिधियों ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट की)…

इंदौर: :  ऑल इंडिया इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ जी संजीवा रेड्डी से और राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी से दिल्ली स्थित इंटक के राष्ट्रीय मुख्यालय श्रम भवन में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, एन के यादव, उमाशंकर मेहता, अबसार अहमद, गोपाल चौहान, रामेश्वर गांगे सहित अन्य फेडरेशन के साथियों ने भेंट कर स्वागत किया। विशेष रूप से म.प्र. इंटक के उपाध्यक्ष रामराज तिवारी, इंटक सचिव नरेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।

 

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी को फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उनके सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय इंटक के पक्ष में हुएं निर्णय के लिए बधाई दी। साथ ही नयी श्रम संहिता लागू होने, निजीकरण, बिजली कंपनियों के भविष्य, संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कार्मिकों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों के विषय में म.प्र. विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ‌श्री रेड्डी ने कहा कि श्रमिकों, कामगारों और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बेहतरी, सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए श्रम संगठनों को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रियता के साथ काम करना होगा। क्योंकि नयी श्रम संहिता लागू होने से श्रमिकों, कामगारों और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का भविष्य असुरक्षित है। श्रमिकों के हित व सुरक्षा के लिए नये श्रम संहिता का इंटक संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से विरोध कर रहा है।

 

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, एन के यादव, उमाशंकर मेहता ने मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर द्वारा संविदा कर्मियों, आउटसोर्स कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में लगातार किए जा रहे कार्यों की जानकारी रखी। फेडरेशन की पूर्व स्थिति और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर म.प्र. विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के प्रतिनिधियों ने इंटक के राष्ट्रीय नेता अशोक सिंह, रामचन्द्र खूंटियां, सत्यजीत रेड्डी, बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित अनेक राष्ट्रीय नेतागणों से मुलाकात की। उक्त जानकारी फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि प्रदेश से आएं मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के अनेक प्रतिनिधि भी उपस्थिति थे। महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी और इंटक के सभी राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिए गए समय, मागदर्शन के लिए सभी का हृदय से आभार, धन्यवाद किया ।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *