Breaking News

इलाज कराने गई थी महिला, पीछे से चोरों ने उड़ाया 12 लाख का माल; गेहूं-चावल तक नहीं छोड़ा……..

जेडी न्यूज़ विज़न…

सन्तोष कुमार गुप्ता

कौड़ीराम में सूने मकान पर धावा, ताले तोड़कर जेवर, नकदी और कीमती सामान समेट ले गए बदमाश; क्षेत्र में दहशत…

कौड़ीराम, गोरखपुर…. बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौकी अंतर्गत चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी शम्भूनाथ गौड़ मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी अनुराधा गौड़ अपने दो बच्चों के साथ कौड़ीराम में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज के उत्तर दिशा स्थित मकान में रहती हैं।

बताया जाता है कि अनुराधा गौड़ तबीयत खराब होने के कारण इलाज कराने बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने एक-एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी, बक्से और अन्य सामान खंगाल डाले। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरी में करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हैं।

रविवार को इलाज कराकर घर पहुंची अनुराधा गौड़ ने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा हुआ है। परिवार का कहना है कि चोरों ने घर में रखा गेहूं और चावल तक नहीं छोड़ा, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूरे घर को बारीकी से खंगाल डाला।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इधर, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कौड़ीराम क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी कई चोरियां हुईं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *