Breaking News

जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की….

जेडी न्यूज चैनल…

जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय

 

मनकापुर/ गोंडा: :  जनपद गोंडा के साहित्यकारों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर देश के जाने-माने साहित्यकार स्वर्गीय डॉक्टर सतीश आर्य के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। साहित्यकारों ने उनके नाम से उनके ग्राम भिटौरा में डॉक्टर सतीश आर्य पुस्तकालय की स्थापना, मनकापुर के सरजू सिंह तिराहे का नाम डॉक्टर सतीश आर्य तिराहा करने तथा जनपद स्तर पर उनके नाम से एक स्टेडियम बनवाए जाने की मांग की है। साहित्यकारों के साथ-साथ नगर के बुद्ध जीवियों ने भी ऐसे कार्य किए जाने की अपील सरकार से की है। साहित्यकार डॉ सतीश आर्य एक महान साहित्यकार थे जिन्होंने पूरे देश में अपनी रचना के माध्यम से अपने प्रदेश का और अपने जनपद का नाम रोशन किया है, ऐसे रचनाकार की स्मृति में यह कार्य होना अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद रख सके और उनसे प्रेरणा ले सके।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *