जेडी न्यूज़ विज़न…
सन्तोष कुमार गुप्ता…
गोरखपुर: कौड़ीराम: : पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दसवां स्थापना दिवस गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कौड़ीराम के बलुआ स्थित संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता तथा राष्ट्रीय सह संयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन की निरंतर प्रगति एवं पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय संयोजक जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों का संयुक्त परिवार है, जो हर सुख-दुख में अपने साथियों के साथ खड़ा रहता है।
कार्यक्रम में अनिल कुमार गौतम, संजय जायसवाल, अभिमन्यु राय, विनोद गुप्ता, साधु यादव, अमन वर्मा, अनिल कुमार राय, आलोक दूबे, अरुण कुमार गुप्ता एवं कृपाशंकर राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision