Breaking News

झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…

बिलासपुर (छ.ग.): : झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार….

झपटमारी में लूटा गया मोबाइल, एक्टिवा एवं धारदार चाकू बरामद
एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

सकरी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले में शुभम यादव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया T4X मोबाइल कीमती लगभग ₹6000 घटना में प्रयुक्त एक्टिवा एवं एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

दिनांक 31.05.2026 को मुखबिर सूचना पर सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान वाहन से गिर गए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने दिनांक 20.05.2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी करना स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *