Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

गोरखपुर /कौड़ीराम: :  मिशन शक्ति अभियान के तहत गगहा महिला पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत पांडेयार में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस की मदद लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यकम में आनंद कुमार, स्वाति मौर्य उपनिरीक्षक सुरेश चंद राणा, सपना मिश्रा, काजल भारती, श्वेता चौरसिया, अमरजीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *