Breaking News

तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात…

जेडी न्यूज़ विज़न….

तुलसीपुर एवं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात देगें।माननीय मुख्यमंत्री कल दिनांक 05 जून 2026 को तहसील तुलसीपुर के मध्य नगर–चमरगोझिया मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा तुलसीपुर एवं विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम स्थल का आयुक्त देवीपाटन मंडल श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल, आईजी देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *