Breaking News

अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व क्षेत्र जैसे सभी बिजली कंपनियों में पद बढ़ाएं जाएं – राकेश डीपी पाठक…..

जेडी न्यूज़ विज़न…..

जबलपुर : : मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित में अनुकंपा नियुक्ति नीति में संशोधन किया गया है। कंपनी ने दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अनुकंपा नियुक्ति हेतु स्वीकृत पदों की संख्या एवं श्रेणियों का विस्तार किया है, जो सराहनीय है। राकेश डी पी पाठक ने मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव एवं सभी प्रबंध संचालक गणों का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि इसी तरह ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी बिजली कंपनियों में भी निर्णय लेकर अनुकंपा नियुक्ति के लिए एक समान पदों को बढ़ाया जाए। जिससे अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे संबंधित प्रभावित दिवंगत कर्मचारी साथियों के परिवार जनों को इसका समुचित लाभ मिल सकें।

राकेश डीपी पाठक कहा कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2018 की “अनुकंपा नियुक्ति नीति” में संशोधन करते हुए नई संगठनात्मक संरचना के अंतर्गत विभिन्न तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों को शामिल किया गया है। इस निर्णय से दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे तथा उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा। संशोधित व्यवस्था के अंतर्गत तृतीय श्रेणी में परीक्षण सहायक, कार्यालय सहायक श्रेणी-3 एवं कनिष्ठ शीघ्रलेखक तथा चतुर्थ श्रेणी में लाइन परिचालक एवं सिविल परिचारक जैसे पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता मदन वर्मा द्वारा दी गई।

मदन वर्मा
प्रदेश प्रवक्ता
मप्र वि.कर्म.संघ फेडरेशन,
जबलपुर शाखा इंदौर

About admin

Check Also

सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य आयोजन,

Jdnews Vision…. *सेवा संकल्प अभियान के तहत परसदा (भ) में ‘आंगन मिलन उत्सव’ का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *