Breaking News

थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा की पहल: मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए राजघाट पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान….

जेडी न्यूज़ विज़न

(संतोष कुमार गुप्ता)

राप्ती नदी और तालाबों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए चौपाल, बैनर और पेट्रोलिंग के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक….

गोरखपूर : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगरी गोरखपुर में एक ओर पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है, वहीं दूसरी ओर मानव सेवा का धर्म निभाते हुए मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चला रही है। राजघाट थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में राप्ती नदी एवं विभिन्न तालाबों में डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए अक्सर छोटे-छोटे बच्चे नदी, तालाब और घाटों पर स्नान करने पहुंच जाते हैं। कई बार गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी जान चली जाती है। ऐसी अनेक दर्दनाक घटनाएं पूर्व में सामने आ चुकी हैं। इन हादसों का प्रमुख कारण अभिभावकों की असावधानी और बच्चों में जागरूकता की कमी माना जाता है। इन्हीं घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी ओंकार दत्त तिवारी के मार्गदर्शन में राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश शर्मा, टीपी नगर चौकी प्रभारी विजय सिंह, उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार, अमरूदबाग चौकी प्रभारी रोहित साहू सहित पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील घाटों, नदी किनारों तथा गांवों में चेतावनी संबंधी बैनर लगवाए जा रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों पर विशेष नजर रखें और उन्हें नदी, तालाब तथा अन्य गहरे जलाशयों में स्नान करने से रोकें। बताया जा रहा है कि माता-पिता की थोड़ी सी लापरवाही उनके परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें ऐसे खतरनाक स्थानों पर जाने से रोकना आवश्यक है। राजघाट पुलिस लगातार घाटों और नदी किनारों पर पेट्रोलिंग भी कर रही है तथा लोगों को संभावित खतरों के प्रति सचेत कर रही है। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों के साथ-साथ मासूम बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा यह अभियान सराहनीय और अनुकरणीय है। स्थानीय लोगों ने राजघाट पुलिस के इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की जागरूकता लगातार जारी रही तो भविष्य में कई मासूम जिंदगियों को बचाया जा सकेगा। जनहित में चलाया जा रहा यह अभियान निश्चित रूप से राजघाट पुलिस को बधाई और सम्मान का पात्र बनाता है।

About admin

Check Also

यूपी के मदरसों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी होगी जरूरी …

मौलाना से लेकर स्टूडेंट्स तक सब लगाएंगे अटेंडेंस जेडी न्यूज विजन… लखनऊ : :  उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *