Breaking News

ग्राम पंचायत मीरपुर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला हुआ उजागर…..

जेडी न्यूज़ विज़न…

सन्तोष कुमार गुप्ता….

विकासखंड बेलघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरपुर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का मामला सामने आ रहा है।

बताया जा रहा है कि पोखरे में पानी भरा हुआ है, लेकिन कागजों में 151 मजदूरों की हाजिरी लगाकर खुदाई का कार्य दिखाया जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या पंचायती राज विभाग में ऐसी कोई नई तकनीक आ गई है, जिससे मजदूर पानी के अंदर रहकर खुदाई कर रहे हैं?
अगर मजदूर पानी के अंदर खुदाई कर सकते हैं, तो कहीं न कहीं विभागीय अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार में गोता लगाते नजर आ रहे हैं।
आखिर बिना विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के इतना बड़ा खेल संभव कैसे हो सकता है?
एक तरफ सरकारी रिकॉर्ड में मजदूरों की हाजिरी दर्ज है, भुगतान की तैयारी चल रही है, और दूसरी तरफ मौके पर पोखरा पानी से भरा पड़ा है। आखिर सच क्या है?
अब देखने वाली बात यह होगी कि पंचायती राज विभाग ऐसे भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर आईटी एक्ट, बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित अन्य कानूनी धाराओं में कार्रवाई करता है या फिर पूरे मामले को लिपा-पोती कर दबा दिया जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल यही है
पोखरे में खुदाई हो रही है या सरकारी धन की सफाई?

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *