Breaking News

02 शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार… शराब कोचियों से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर शराब कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त

जेडी न्यूज़ विज़न…

बिलासपुर : : 02 शराब कोचिये पर थाना रतनपुर पुलिस का प्रहार…
शराब कोचियों से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर शराब कीमती 3200 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त।
शराब कोचियों द्वारा रतनपुर क्षेत्र से लारीपारा कोटा ले जाया जा रहा था शराब।
गिरफ्तार आरोपी –
1. झलक पात्रे पिता अघनु पात्रे उम्र 40 वर्ष निवासी लारीपारा खरगहना थाना कोटा,
2. संतोष भारती पिता भग्गू भारती उम्र 46 वर्ष निवासी बीजा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में दिनाँक 06/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि 02 व्यक्ति अपने मोटर सायकल में कलमीटार भट्ठी से कोटा की ओर भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री करने ले जा रहे हैं कि सूचना से वर्तमान प्रभारी उपनिरी. विष्णु यादव के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम कलमीटार रोड में शराब रेड कार्यवाही कर मोटर सायकल सवार 02 व्यक्ति 1.झलक पात्रे निवासी लारीपारा कोटा, 2. संतोष भारती निवासी बीजा तखतपुर के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीगणों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नरेश गर्ग, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *