जेडी न्यूज विजन….
सन्तोष कुमार गुप्ता…
कौड़ीराम: : क्षेत्र के इटकौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान गोवर्धन पूजा एवं छप्पनभोग प्रसंग का भव्य आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य आदित्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान गोवर्धन पूजा और छप्पनभोग की महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे तथा भजनों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान चन्द्रिका राय, विमला देवी, आलोक राय एवं अमित राय, धराधाम के संस्थापक सौरभ पाण्डेय, डॉ. विनय श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, कृपाशंकर राय, बिट्टू राय, संजय सिंह सहित ग्राम सभा एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा स्थल पर दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाया।
Jd News Vision