Breaking News

कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन….

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर: : कौड़ीराम : : खेत बचाओ एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान में वैज्ञानिकों ने दिया टिकाऊ खेती और पशुपालन का म कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार, गोरखपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड कौड़ीराम के ग्राम भीटी एवं डवरपार में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पशुपालन आधारित आय वृद्धि के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एस.के. यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और पशुपालन का समन्वय किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार है।उन्होंने बताया कि गोबर एवं गौमूत्र आधारित जैविक उत्पादों के उपयोग से मृदा की गुणवत्ता में सुधार होता है और खेती अधिक टिकाऊ बनती है। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ एस.के.सिंह ने पशुओं के संतुलित पोषण, नियमित टीकाकरण, कृमिनाशन, स्वच्छ आवास व्यवस्था तथा मौसम के अनुसार पशु प्रबंधन की जानकारी दी।
कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तायुक्त बीजों के चयन, बीजोपचार, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा वर्षा जल संरक्षण की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच मौसम आधारित कृषि अपनाने और लागत कम करने के लिए समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने पर बल दिया।
सहायक कृषि विकास अधिकारी श्री उमेश चंद्र शर्मा ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं अनुदान कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। वहीं बीटीएम दिनेश सिंह ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मृदा संरक्षण, जल संचयन, फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की कृषि एवं पशुपालन संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। विशेषज्ञों ने फसलों में कीट एवं रोग नियंत्रण, अनियमित वर्षा की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों तथा मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए हरी खाद, फसल चक्र और जैविक पदार्थों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि विभाग के जीतू प्रसाद, पदमा राय, कृष्ण पाटीदार, संतोष पाल एवं संजय प्रसाद सहित ग्राम प्रधान बृज बल्लभ सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर वैज्ञानिकों से सीधे संवाद किया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने डीएम की किसानों की समस्याओं से अवगत कराया….

JD NEWS VISION…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *