Breaking News

अखिलेश यादव जी की बेटी के खिलाफ फर्जी पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग…

जेडी न्यूज विजन….

पुवाया /शाहजहांपुर : : आज समाजवादी पार्टी 134 विधानसभा पुवायां के भावी प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद के द्वाराएव पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी पुवायां को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी की बेटी के संबंध में प्रसारित की जा रही फर्जी एवं भ्रामक पोस्टों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर झूठी एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे न केवल एक परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
समाजवादी पार्टी ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया कापी दुरुपयोग करने का साहस न कर सके।
सत्य, सम्मान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी सदैव संघर्षरत रहेगी।
साथ में उपस्थित रहे एड वीरेन्द्र यादव,एड राहुल यादव पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, पी एल गौतम नगर उपाध्यक्ष,मोहित पटेल विमलेश कुमार संजय पासी, रनवीर सिंह,रवि यादव,मितेंद्र सिंह यादव विधानसभा महासचिव,परविंदर सिंह यादव,एड सौरभ यादव,ओमपाल सिंह यादव,एड कल्याण सिंह यादव,राजवीर सिंह जी,एड राजकुमार रावत जी,ओमेंद्र सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About admin

Check Also

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने डीएम की किसानों की समस्याओं से अवगत कराया….

JD NEWS VISION…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *