Breaking News

मुरैना में बड़ा हादसा : : आग की अफवाह से भगदड़..दूसरी ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत…

जेडी न्यूज विजन….

मुरैना :(मध्य प्रदेश): :  यहां एक ट्रेन हादसे से हडकम्प मच गया, यहां उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूद पड़े, जिससे दूसरे ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए।

ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. घटना मुरैना के हेतमपुर स्टेशन की बताई जा रही है. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार (14 जून) को शाम 4 बजे मुरैना से धौलपुर की तरफ रवाना हुई थी. हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई. जैसे ही यात्रियों ने आग के बारे में सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई. लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूद पड़े और दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अब तक तीन महिला और एक बच्चे की लाश बरामद हुई है।

मृतकों की हुई पहचान

▪️ आफरीन (35 वर्ष)
▪️ अशद (4 वर्ष)
▪️ सकुंतला (60 वर्ष)
▪️ वीरमा देवी (58 वर्ष)

रेलवे और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मुरैना के जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि दो महिलाएं और बच्चा आगरा के निवासी हैं जबकि एक अन्य महिला बीकानेर की है।

दुर्घटना को लेकर रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे के मुताबिक रविवार (14 जून 2026) को लगभग 4:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर (HET)- धौलपुर (DHO) रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में किसी यात्री ने अलार्म चेन पुलिंग की, जिसके बाद गाड़ी सेक्शन में रुक गई।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर समीपवर्ती रेल लाइन पर चले गए. इसी दौरान अप दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना प्राप्त हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना के कारणों की जांच जारी

पीड़ित यात्रियों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में चलती अथवा रुकी हुई ट्रेन से बिना अनुमति न उतरें और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।

About admin

Check Also

Manipur Cancer Society Wins Friendly Match Against Company Sports FC 3-2

Jdnews Vision…. Imphal, 22nd September : :  In connection with National Cancer Day 2026 cum …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *