Breaking News

नकाब पहनकर करते थे दुकान में चोरी, दोस्त की मां की सलाह पर रचते थे वारदात…

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता…

कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 22 हजार नकद समेत सामान बरामद…

गोरखपुर: :  कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकानों के शटर/ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से 22,000 नकद, 5 मोबाइल फोन, 9 सफेद धातु के सिक्के व एक सफेद धातु का टुकड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि वे दोस्त की मां की सलाह पर नकाब पहनकर चोरी करते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसी के चलते दोनों आरोपी रात में दुकानों के शटर व ताले तोड़कर अंदर घुसते थे और आसानी से वारदात को अंजाम देते थे।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 11/12 जून, 13/14 जून व 14 जून की रात को अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं की थीं। वे सुनसान दुकानों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद सामान आपस में बांट लेते थे तथा कुछ सामान बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *