Breaking News

लखनऊ : नीट परीक्षा रद होने से परेशान 17 साल की छात्रा ने दी जान, पेपर कैंसिल होने के बाद से डिप्रेशन में थी शिवानी

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : :  ऐशबाग की रेलवे कालोनी में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले उसने नीट परीक्षा दी थी। परिवारजन के मुताबिक, उसका पेपर अच्छा हुआ था और परीक्षा रद हो जाने से वह अवसाद में थी।

हालांकि, उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उधर, कृष्णा नगर में व्यापार में घाटा होने से परेशान व्यवसायी और सआदतगंज में एक युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

बाजारखाला इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि बिहार के पटना निवासी रंजीत कुमार रेलवे में ट्रेन टिकट एग्जामिनर (टीटीई) हैं और परिवार के साथ ऐशबाग की रेलवे कालोनी में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी शिवानी यादव ने नीट की परीक्षा दी थी। परिवारजन ने पुलिस को बताया कि बेटी का पेपर अच्छा हुआ था। कुछ दिनों बाद यह परीक्षा रद्द हो गई।

इससे बेटी अवसाद में चली गई। मंगलवार रात उसने घर के पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारजन ने तड़के उसे फंदे से लटका देखा तो उतारकर रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से सूचना पुलिस को मिली। हालांकि, परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार की तरफ से कोई तहरीर और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *