Breaking News

घाटे से परेशान ठेकेदार ने दी जान…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : राजधानी के कृष्णा नगर में महादेव नगर निवासी 59 वर्षीय राकेश कुमार दुबे ने बुधवार को अपने घर की सीढ़ियों की रेलिंग में र्स्स्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवारजन ने उन्हें लटका देखा तो रेलिंग से उतारकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां मौत की पुष्टि की गई। परिवारजन के मुताबिक, राकेश ठेकेदारी का काम करते थे। कुछ दिनों से उन्हें व्यापार में आर्थिक नुक्सान हुआ था। इसी से परेशान होकर उन्होंने जान दे दी।

कृष्णा नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ लोगों से रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। सआदतगंज की कैम्पवेल रोड निवासी 31 वर्षीय विनीश यादव ने बुधवार को अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *