Breaking News

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा विश्व योग दिवस पर ऑन लाइन किए गए कवि सम्मेलन में सुषमा बंजारे को मिला सम्मान पत्र….

जेडी न्यूज विजन….
गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज विश्व योग दिवस पर एक कवि सम्मेलन का ऑन लाइन आयोजन किया गया था।
जिसमे जेडी न्यूज़ विज़न की विशेष संवाददाता छत्तीसगढ राज्य से सुषमा बंजारे ने प्रतिभाग किया था।

जिसके लिए सुषमा बंजारे को सम्मान पत्र दिया गया है। जेडी न्यूज विजन को पूरी टीम ने सुषमा जी को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुषमा जी सहित जेडी न्यूज विजन परिवार ने संस्थान के अध्यक्ष शैलेष वानिया “शैल “एवम मंत्री किरण चोनकर को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

कविता ……..

योग दिवस

योग है जीवन का आधार,
तन-मन को देता उपहार।

हर दिन इसका करें सम्मान,
स्वस्थ रहे अपना इंसान।

सूरज की पहली किरण के साथ,
योग दिखाए सच्ची राह।

आसन, प्राणायाम का संग,
भर दे जीवन में नया उमंग।

तन में शक्ति, मन में शांति,
दूर करे यह हर एक भ्रांति।

रोगों से रखता है दूर,
बनाता जीवन सुंदर और भरपूर।

आओ मिलकर लें यह संकल्प,
योग बने जीवन का विकल्प।

योग दिवस का यही संदेश,
स्वस्थ, सुखी हो अपना देश। 🌿🧘‍♂️🇮🇳

 

About admin

Check Also

राधा अष्टमी पर विशेष : : …..राधा रानी…..

Jdnews Vision…… राधा रानी   दुल्हन की हंसी की बांसुरी, कृष्ण के दिल में हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *