Breaking News

खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा विश्व योग दिवस पर ऑन लाइन किए गए कवि सम्मेलन में कोमल वर्मा को मिला सम्मान पत्र….

जेडी न्यूज विजन….

गुजरात की प्रतिष्ठित संस्था खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा आज विश्व योग दिवस पर एक कवि सम्मेलन का ऑन लाइन आयोजन किया गया था।
जिसमे जेडी न्यूज़ विज़न की उप सम्पादक कोमल वर्मा ने प्रतिभाग किया था।

जिसके लिए कोमल वर्मा को सम्मान पत्र दिया गया है। जेडी न्यूज विजन को पूरी टीम ने कोमल जी को बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोमल जी सहित जेडी न्यूज विजन परिवार ने संस्थान के अध्यक्ष शैलेष वानिया “शैल “एवम मंत्री किरण चोनकर को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।

विश्व योग दिवस पर कविता….

योग सिखाता है हमें…
अपने सारे आसन..

रहे हमेशा निरोग हम..
मानें अगर अनुशासन…

योग ज्ञान से ध्यान है..
करो ॐ का जाप…

सांस खींचकर बोलो ॐ
करो साथ अनुलोम विलोम…

कपालभांति , सूर्य नमस्कार
योग क्रिया के अनेक प्रकार…

स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन, स्वस्थ्य जन
रहेंगे सब तो होगा स्वस्थ्य जीवन…

हम सब सच्चे मन से
स्वयं को करें योग को अर्पण …

सुखी रहेंगे स्वास्थ्य रहेंगे
पुलकित होगा सबका मन…

कोमल वर्मा
उप सम्पादक
जेडी न्यूज विजन
लखनऊ

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *