Breaking News

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ा एक्शन! कई कोचिंग सेंटर सील, खान सर भी आए लपेटे में..संस्थान पर भी लटका ताला…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ  : :  राजधानी के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने प्रदेशभर में संचालित कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच तेज कर दी है।

इसी कड़ी में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मेन केंद्र माने जाने वाले प्रयागराज में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई. फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले कई प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया, जिनमें चर्चित शिक्षक खान सर का कोचिंग सेंटर भी शामिल है.

प्रयागराज जिला प्रशासन, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की गई.

जांच में सामने आईं गंभीर खामियां

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर ऐसे भवनों में संचालित हो रहे थे, जिन्हें इस तरह के उपयोग की अनुमति नहीं मिली थी. कुछ कोचिंग पतली गलियों और रिहायशी इलाकों में चल रहे थे, जहां किसी भी आपात स्थिति में छात्रों को सेफ बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है.

कई कोचिंग सेंटरों में इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं मिली. वहीं आग बुझाने वाले उपकरण या तो खराब थे या उनकी समयसीमा समाप्त हो चुकी थी. कुछ जगहों पर फायर सेफ्टी सिस्टम केवल कागजों तक सीमित नजर आया.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर भी कार्रवाई

प्रशासनिक जांच के दौरान खान सर के प्रयागराज स्थित कोचिंग सेंटर में भी कई सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने की बात सामने आई. अधिकारियों ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और जरूरी नियमों के पालन में कमी पाए जाने पर संस्थान को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया.

भवन उपयोग को लेकर भी उठे सवाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भवन में ये कोचिंग सेंटर चल रहा था, उसे व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुमति मिली हुई थी. हालांकि, कोचिंग संस्थान संचालित करने के लिए आवश्यक अलग मंजूरी नहीं ली गई थी. इसी नियम उल्लंघन को आधार बनाते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की और संस्थान को सील कर दिया.

About admin

Check Also

गोरखपुर में लेखपालों का बड़ा ऐलान: अतिरिक्त हलके का काम बंद, रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता….

JdnewsVisionr संतोष कुमार गुप्ता…..   *‘एक वेतन-एक हलका’ समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *