Jdnews Vision….
राघवेंद्र मिश्रा….. मैनेजिंग एडिटर…..
विशाखापट्टनम: : पूर्वांचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वांचल कीर्तन मंडली, विशाखापट्टनम के सौजन्य से श्री गणेश महापुराण कथा के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम 7:30 बजे से श्री साईं हिल व्यू, जवाहरनगर में बैठक आयोजित की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, बैठक में श्री गणेश महापुराण कथा के आयोजन की रूपरेखा, तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडली की ओर से सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।
आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता और सहयोग आवश्यक है। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।
आयोजन: पूर्वांचल कीर्तन मंडली, विशाखापट्टनम
दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: शाम 7:30 बजे से
स्थान: श्री साईं हिल व्यू, जवाहरनगर, विशाखापट्टनम
Jd News Vision