Breaking News

बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली..स्कूटी व ज्वैलरी से भरा बैग लूटकर हुए फरार…

जेडी न्यूज विजन…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अमेठी में मंगलवार देर शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई सर्राफा व्यापारी सचिन सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी के पैर में गोली मारने के बाद उनकी स्कूटी व ज्वैलरी से भरा सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

About admin

Check Also

गोरखपुर में लेखपालों का बड़ा ऐलान: अतिरिक्त हलके का काम बंद, रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता….

JdnewsVisionr संतोष कुमार गुप्ता…..   *‘एक वेतन-एक हलका’ समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *