Breaking News

दस गायों की डेयरी यूनिट शुरू करने का अवसर …सरकार देगी 11.80 लाख रुपये तक की सहायता….

जेडी न्यूज विजन….

 लखनऊ : : अगर आप पशुपालन करते हैं या डेयरी का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश सरकार की ‘मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना’ के तहत 10 गायों की डेयरी यूनिट लगाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आमदनी बढ़ाना, गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करना और डेयरी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देना है.

क्या है मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना?

इस योजना के तहत पशुपालकों को 10 स्वदेशी और उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है. सरकार डेयरी यूनिट की कुल लागत की 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी. इससे डेयरी शुरू करने में लगने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा. हालांकि, एक लाभार्थी को अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक की ही आर्थिक सहायता मिल सकती है.

किन गायों पर मिलेगा योजना का लाभ?

  • गिर नस्ल
  • साहीवाल नस्ल
  • थारपारकर नस्ल

ये नस्लें अधिक दूध देने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जानी जाती हैं. सरकार का उद्देश्य इन स्वदेशी नस्लों को बढ़ावा देना भी है.

महिलाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकता

इस योजना में महिलाओं को खास महत्व दिया गया है. सरकार ने तय किया है कि कुल लाभार्थियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. इससे ग्रामीण महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने का मौका मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक लोग 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रोसेस आसानी से पूरी हो सके।

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *