जेडी न्यूज विजन….
(राघवेन्द्र मिश्रा)
….मैनेजिंग एडिटर ….
विशाखापत्तनम, 24 जून : : दक्षिण तट रेलवे के विशाखापत्तनम मंडल के लिए गर्व का क्षण है। मंडल के इलेक्ट्रिक लोको शेड (ईएलएस) और डीजल लोको शेड (डीएलएस) ने अखिल भारतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है।
ईएलएस, विशाखापत्तनम को “ऑल इंडिया बेस्ट लोको शेड होमिंग इलेक्ट्रिक कोचिंग लोकोमोटिव” तथा डीएलएस, विशाखापत्तनम को “बेस्ट डीजल शेड होमिंग इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव” श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान लोकोमोटिव की उच्च उपलब्धता सुनिश्चित करने, विफलताओं में कमी लाने तथा न्यूनतम जनशक्ति के साथ कुशल अनुरक्षण एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 20 जून 2026 को चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू), चित्तरंजन में आयोजित 43वीं एमएसजी (लोको) बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक) द्वारा प्रदान किए गए।

24 जून 2026 को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ललित बोहरा ने इस उपलब्धि पर बी. शन्मुखा राव (वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टीआरएस), शुभम सैनी (मंडल विद्युत अभियंता/टीआरएस), मनोज कुमार साहू (वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता/डीएलएस), वी. श्रीनिवास (सहायक मंडल विद्युत अभियंता/डीएलएस) तथा ससिधर (सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता/डीएलएस) सहित ईएलएस एवं डीएलएस के सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी।
डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क ने विशाखापत्तनम मंडल को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव और पहचान दिलाई है।
Jd News Vision