Breaking News

चरित्र शंका पर पत्थर से वार कर निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जेडी न्यूज विजन….

बिलासपुर (छ.ग.) : : चरित्र शंका पर पत्थर से वार कर निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध अपराध व प्रहार अभियान के तहत सभी अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 04.06.2026 को प्रार्थी आलोक सिंह निवासी रेलिया जयरामनगर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.06.2026 के शाम को प्रार्थी आलोक सिंह एवं यशु पोर्ते के साथ पल्सर मोटर साइकिल में एवं मृतक निखिल गोस्वामी अपने स्कूटी में शराब लेकर होटल 4 सीजन के आगे का कच्ची मार्ग में जाकर शराब पी रहे थे कि दो मीटर साइकिल में 04 लोग आये जो एक मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स को हमारे पीछे और दूसरा मोटर साइकिल मृतक निखिल गोस्वामी के सामने खड़ी किया आरोपी भोला ने निखिल के आंख में मिर्ची पाउडर को डाल दिया और उसके साथियों के द्वारा निखिल के साथ मारपीट शुरू कर दिया । जिसके बाद प्रार्थी के द्वारा डायल 112 में फोन कर सूचना देने पर घटनास्थल पर जाकर देखने पर निखिल गोस्वामी के ऊपर बड़ा सा पत्थर से सिर को गंभीर रूप से कुचल दिया गया था अत्यधिक मात्र में खून बह रहा था जिसे इलाज हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर डॉक्टर के द्वारा निखिल गोस्वामी को मृत घोषित कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए प्रकरण दिनांक से लगातार फरार आरोपियों को दिनांक 11.06.2026 को 01. दीपक दास मानिकपुरी उर्फ भोला दास पिता स्व बल्लू दास मानिकपुरी उम्र 26 वर्ष निवासी भुंडा थाना कोटा 02. निखिल राव उर्फ निक्कू पिता नरेंद्र राव उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 03. करण दास मानिकपुरी पिता स्व घनश्याम मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर कोनी थाना कोनी 04. कुश साहू उर्फ बुतरू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 26 वर्ष निवासी। तेलियापुराण भरारी थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 1224 मनमोहन कोसले एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर का विशेष भूमिका रही।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *