Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत मास्टर ट्रेनर मृदुल कुमार गुप्ता ने खेल प्रशिक्षक को कराया योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास…

जेडी न्यूज विजन….

शाहजहाँपुर, 11 जून : : आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, शाहजहाँपुर में विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी के निर्देशन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी एस. बी. बमनिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के मास्टर ट्रेनर मृदुल कुमार गुप्ता द्वारा प्रशिक्षित कोचों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान संबंधी महत्वपूर्ण अभ्यास कराए गए। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की थीम “स्वस्थ एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था हेतु योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मास्टर ट्रेनर श्री गुप्ता ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं सामाजिक संतुलन का भी सशक्त आधार है। उन्होंने सभी प्रशिक्षित कोचों का आह्वान किया कि वे आगामी योग महोत्सव तक खिलाड़ियों एवं आमजन को नियमित योगाभ्यास से जोड़ते हुए योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि योग खिलाड़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी विधा है, जो उनकी शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित योगाभ्यास से खिलाड़ी खेल के साथ-साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में योग प्रशिक्षक पंकज कुमार, योग सहायक राहुल, हॉकी कोच मुजाहिद अली, फुटबॉल कोच पंकज सक्सेना, खेलो इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद, कबड्डी कोच निशांत कुमार तथा क्रिकेट कोच इरफान खान सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *