Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा : : स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 4 लोगों की हुई मौत 17 गम्भीर …

जेडी न्यूज विजन….

मथुराः  : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है. लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आगे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एक दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. मामूली रूप से घायल सवारियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. घायलों के अनुसार हादसे से पहले बस डगमगाई फिर ट्रक से जा टकराई. हादसे से आधा घंटे पहले एक्सप्रेसवे पर स्थित ढाबे पर भी बस रुकी थी. थाना राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 112 पर भीषण हादसा हो गया.

About admin

Check Also

कृषक एकता समिति के बैनर और झंडे लेकर सौकडो किसान आवास बिकास के कार्यालय पंहुचे….

Jdnews Vision…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा ) लखनऊ: :  गोसाई गंज से आज जुलूस बना कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *