जेडी न्यूज़ विज़न….
अरुण कुमार राव….
देवरिया: : 17 अगस्त : : सोमवार को आयोजित तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल सौंदा, आर बी टी विद्यालय, सेवा समिति बनवारीलाल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी, सनबीम स्कूल, गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
उपस्थित प्रतियोगियों के निबंध वर्ग की आयोजित प्रतियोगिता में वर्षा द्विवेदी देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं अश्विन सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को प्रथम, पलक मिश्रा सनबीम स्कूल सोन्दा एवं आकांक्षा पाण्डेय गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय तथा अंकित मौर्य देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं आंचल सनबीम स्कूल सोन्दा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार किरन यादव नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा, अंजलि कुशवाहा आर बी टी विद्यालय, देवरिया, श्रेया सिंह कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज, अनामिका, प्रगति यादव गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंकित प्रजापति राजकीय इंटर कालेज, कशिश गौतम राजकीय इंटर कॉलेज को प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में स्तुति मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को प्रथम, श्रेया सिंह नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा को द्वितीय, अनन्या त्रिपाठी नेशनल पब्लिक स्कूल चांदपार भटनी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार प्रांशु मिश्रा, सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर देवरिया, मांगलिक मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आराध्या पाठक आर बी टी विद्यालय, अंशिका मणि त्रिपाठी राजकीय इंटर कालेज देवरिया को प्राप्त हुआ।
कनिष्ठ वर्ग के सुपठन प्रतियोगिता में हरिओम जायसवाल सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को प्रथम, आर्या सिंह सनबीम स्कूल सोन्दा को द्वितीय, आयुष मिश्र सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार मान्या मिश्रा एवं रत्नवी श्री भारद्वाज नेशनल पब्लिक स्कूल सौंद को संयुक्त रुप में एवं प्रीति यादव, विदिता मिश्रा एवं गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जान्ह्वी मिश्रा गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी संयुक्त रुप में प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ शकुंतला दीक्षित, डॉ सुधांशु शुक्ल संत विनोबा पी जी कालेज, डॉ राजेश मिश्र संत विनोबा पी जी कालेज, डॉ रजनी श्रीवास्तवा एवं सुश्री आभा मिश्रा रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ अभय द्विवेदी ने किया। उक्त प्रतियोगिता में डॉ दिवाकर प्रसाद तिवारी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, इन्द्र कुमार दीक्षित , दिनेश कुमार तिवारी, कौशल कुमार मिश्र आदि सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सम्पुर्ण कार्यक्रम सभा के मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी के देखरेख में हुआ।
Jd News Vision