रोटरी क्लब विजाग एलीट द्वारा नए रोटरी वर्ष का “गौ-सेवा” से होगा शुभारंभ ….

जेडी न्यूज विजन…

राघवेन्द्र मिश्रा

मैनेजिंग एडिटर

विशाखापत्तनम, 30 जून : : रोटरी क्लब विजाग एलीट नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 को एक पवित्र सेवा कार्य “गौ-सेवा (Cow Feeding)” के साथ करेगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे साधु मठम, इस्काथोटा में आयोजित किया जाएगा।

 

क्लब के पदाधिकारियों ने सभी रोटेरियनों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर गौ माता की सेवा करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। क्लब का मानना है कि नए रोटरी वर्ष की शुरुआत सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के इस पावन कार्य से करना समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

रोटरी क्लब विजाग एलीट के सुमित कुमार ओझा एवं के. श्रीकृष्ण ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर इस सेवा परियोजना को सफल बनाने की अपील की है।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *