Breaking News

60 जिलों में झमाझम बारिश से 7 डिग्री तक गिरा पारा, लू का असर खत्म…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को 60 जिलों में मानसूनी बारिश की वजह से कई जिलों में दिन का पारा आठ जिग्री सेल्सियस तक गिरा। तराई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मौसम के बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी तो किसानों की भी उम्मीदें जाग उठी हैं।

बरेली में सर्वाधिक बारिश
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार को बरेली में सर्वाधिक 157 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है, जबकि ललितपुर में भी 106 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोंडा और अंबेडकर नगर समेत आसपास के तमाम जिलों में भी मध्यम से भारी बरसात हुई।

अगले 24-48 घंटें के भीतर मानसून पूरब से लेकर पश्चिम के सभी जिलों तक पहुंचेगा। जुलाई पहले सप्ताह में राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को लखनऊ व आसपास के जिलों में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में अत्यधिक बरसात हो सकती है।

जून माह के आंकड़े हुए जारी
मौसम विभाग विभाग की ओर से जून माह के आंकड़े के मुताबिक, पूरे प्रदेश में सामान्य से 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 58 प्रतिशत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 47 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड की गई। जून में राज्य के कई जिलों में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखे जैसे हालात बनने लगे थे।

उरई प्रदेश में सबसे गर्म जिला
मंगलवार को एक तरफ 60 जिलों में मध्यम से भारी बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी तो कुछ जिलों में अधिकतम तापमान ने रिकार्ड भी बनाया। 41 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा, जबकि इस साल गर्मी का रिकार्ड बनाने वाले बांदा में वर्षा होने से दिन का पारा लुढ़क कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

लखनऊ में भी दिन के पारे में करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

About admin

Check Also

सीएम योगी बुधवार को 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, किसानों को देंगे 215 करोड़ की आर्थिक मदद…

Jdnews Vision…. *लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा समारोह; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *